घूमना अच्छा लगता है मुझे
Saturday, March 14, 2026
Thursday, March 12, 2026
नहीं है परवाह किसी को
हर कोई जी रहा है,
जिन्दगी को अपने हिसाब से।
नहीं है परवाह किसी को
इंसानियत की,
न मानवता की,
न नैतिकता की।
हर कोई भाग रहा है,
भौतिक सुखों के पीछे।
नहीं है परवाह किसी को
अच्छाई की-बुराई की,
न किसी के जीने-मरने की,
न किसी के हंसने-रोने की।
जी रहे है जिन्दगी को सभी अपने हिसाब से।
खत्म होती जा रही है संसार से,
मानवीय भावनायें,
परदुःखकातरता,
और,
वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना।
हर कोई चाहता है बस,
अपने स्वार्थों की पूर्ति,
मौज-मस्ती करना,
हमेशा खुश रहना,
और,
हंसते-खिलखिलाते हुए जीवन बिताना।
चाहे चुकानी पडे कीमत इसकी,
दूसरों के दु:ख के रूप में,
दूसरों की खुशियाँ छीनकर,
दूसरों को तकलीफ पहुंचाकर।
नहीं है परवाह किसी एक को,
दूसरे की,
हर कोई जी रहा है जिन्दगी को,
बस अपने हिसाब से ।
© विजय कुमार बोहरा
Saturday, March 7, 2026
मैं और मेरी तन्हाई
Friday, March 6, 2026
क्यों
कल तक जो चाहते थे,
Wednesday, March 4, 2026
अनुभूति
किस्मतवाला
हँसता है,हंसाता है,
Tuesday, March 3, 2026
बदलाव
बहुत कुछ बदल चुका है यहां,
लोग कुछ को कुछ समझने लगे हैं।
पहले जो संकेत मात्र से समझ जाते थे,
अब बार-बार कहने से भी नहीं समझते।
सोचता हूँ,
छोड़ दूँ सबको।
पर ईगो है कि,
भूलने नहीं देता कुछ भी।
हरदम बस एक ही बात दिमाग में घूमती है,
कि
पा लूँ किसी तरह वो सब,
छूट चूका है जो,
पीछे,
बहुत पीछे।
पर,
संभव नहीं ऐसा करना,
इसीलिए,
रहने देता हूँ,
जो,
जैसा,जहां,
जिस हाल में हैं।
© विजय कुमार बोहरा
Monday, March 2, 2026
एक और इनोवेशन
कहा था मैंने,
करना इनोवेशन,
लेकर लाइफ को,
हर रोज नये-नये।
जब मन हो,
जिसके साथ,
करते रहना,
प्रयोग नये-नये।
किया तुमने ऐसा ही,
किये इनोवेशन,
सीखा कुछ नया,
और,
सिखाया औरों को भी।
पर,
भूल गये क्यों,
नहीं करने थे इनोवेशन,
गलत लोगो पर,
गलत आदतों साथ।
क्या मिला,
गलत इनोवेशन करके,
हुए दुखी खुद भी,
और,
किया औरों को भी।
मिले तुमको आंसू,
और दिये औरों को भी,
जाने-अनजाने ये ही आंसू।
देख ली दुनिया तुमने,
नहीं भरा जी अब भी!
देखोगे दुनिया कितनी तुम?
हर तरफ है यहाँ,
जंगली भेड़िये,
चाहते हैं जो,
सिर्फ स्वार्थ साधना।
नहीं है इन भेड़ियों में,
कोमल भावनाएं,
है इनमे तो बस,
वासना की गंध।
नहीं है अच्छी ये दुनिया,
मत करो अब और इनोवेशन।
जाओ अब,
अपनी ही पुरानी दुनिया में।
है जहां पवित्र भावनायें,
राह देखते हैं तुम्हारी,
वे शख्स,
जो रहे हैं हितैषी,
सदा ही तुम्हारे।
लौट जाओ,
अपनी ही पवित्र सपनो की दुनिया में,
और,
बंद कर दो सारे इनोवेशन।
© विजय कुमार बोहरा
Sunday, March 1, 2026
यह तुम ही हो
घूमना अच्छा लगता है मुझे घूमना अच्छा लगता है मुझे, बचपन से ही; यहाँ-वहाँ, इस नगर- उस नगर। पर, बचपन में तो जा नहीं पाता था, हर कहीं अपनी मर...
-
करु कुछ मैं भी, बनूँ कुछ मैं भी सपना है मेरा छोटा-सा, करु कुछ मैं भी, बनूँ कुछ मैं भी। इसी उम्मीद में बस, चलता हूँ, आगे बढता हूँ। आती हैं ...
-
रुको नहीं चलते रहो आते हैं कांटे राह में, आने दो, चुभते हैं शूल पैरों में, चुभने दो। सहकर भी कष्ट सारे तुम, रुको नहीं, चलते रहो। छिपता है...
-
अपनी ही धुन में चला जा रहा है वो, अपनी ही धुन में। न लोगों की खबर, न दुनिया की परवाह। जाना है उसे आगे, बहुत आगे। कहते हैं लोग- 'यह ...







