Wednesday, February 11, 2026

 चलते रहो राही!


चलते रहो राही हो तुम,
रुकने का तुम्हे अधिकार नहीं।
हंसते मुसकराते बढे चलो मंजिल की ओर,
दुखी होने, रोने में कोई सार नहीं।

सोचते हो, रुक जाऊं;
थोडा आराम कर लूँ,
पर रुकना राही का काम नहीं।
चलते रहो राही हो तुम,
रुकने का तुम्हे अधिकार नहीं ।

माना मंजिल अभी दूर है,
असीमित थकान और आंखों में सरुर है,
पर हुई अभी शाम नहीं।
चलते रहो राही हो तुम,
रुकने का तुम्हे अधिकार नहीं ।

ओठों पर प्यास है, पेट में भूख है
पलभर भी तुम्हें अवकाश नहीं,
बढे चलो राही,
करना है अभी तुम्हें आराम नहीं।
चलते रहो राही हो तुम,
रुकने का तुम्हे अधिकार नहीं ।

© विजय कुमार बोहरा 

No comments:

Post a Comment

  घूमना अच्छा लगता है मुझे घूमना अच्छा लगता है मुझे, बचपन से ही; यहाँ-वहाँ, इस नगर- उस नगर। पर, बचपन में तो जा नहीं पाता था, हर कहीं अपनी मर...