Monday, February 9, 2026

मुझे कुछ करना है 
मुझे कुछ करना है



आये बाधाएं राह में हजार,
रास्ता रोके चाहे आंधी-तूफान,
नहीं अब किसी से डरना है,
मुझे कुछ करना है
मुझे कुछ करना है।

सामने खुला गगन है,
उडान भरने को बेताब मन है,
नहीं अब इरादा बदलना है,
मुझे कुछ करना है
मुझे कुछ करना है।

मुश्किलें राह में कांटे बिछाये,
असफलताएं चाहे हजार आए,
नहीं एक पल भी अब रुकना है,
मुझे कुछ करना है
मुझे कुछ करना है।

© विजय कुमार बोहरा 

No comments:

Post a Comment

  घूमना अच्छा लगता है मुझे घूमना अच्छा लगता है मुझे, बचपन से ही; यहाँ-वहाँ, इस नगर- उस नगर। पर, बचपन में तो जा नहीं पाता था, हर कहीं अपनी मर...